Posts

Showing posts from October, 2022

Gumshuda

                                                   गुमशुदा       आज उसके कॉलेज का पहला दिन था,इसी लिये वह सुबह हि उठ गया था ,और अपनी अलमीरा में रखें सबसे अच्छे कपड़े को चुन रहा था । उसने लाल रंग का टि-शर्ट और ब्लू जीन्स निकाल कर  पहन लिया । पैरों में चप्पल पहना, अपने हाथों में एक सफेद कॉपी लिया ,और एक पेन लिया ,फिर रेलवे स्टेशन की तरफ निकल गया । उसका कॉलेज उसके घर से  ४५ किलोमीटर दूर था ।इसीलिये वह बस से नहीं जा कर रेलगाड़ी से जाना बेहतर समझा । क्यों कि बस में भाड़ा ज्यादा लगता है ।                         स्टेशन में वह लॉकल ट्रेन  का इंतजार कर रहा था । ट्रेन आने में अभी चार मिनट बाक़ी था । तभी सीढ़ियों  से  उतरते हुये ,दो लड़की आई और उसके पास आ कर रुक गई ,तभी उसमें से एक लड़की ने उससे पुछा राँची हटिया ट्रेन इसी  में आयेगी ,वह अचानक पिछे मुड़ा ,तो देखा दो लड़क...