Gumshuda
गुमशुदा
आज उसके कॉलेज का पहला दिन था,इसी लिये वह सुबह हि उठ गया था ,और अपनी अलमीरा में रखें सबसे अच्छे कपड़े को चुन रहा था । उसने लाल रंग का टि-शर्ट और ब्लू जीन्स निकाल कर पहन लिया । पैरों में चप्पल पहना, अपने हाथों में एक सफेद कॉपी लिया ,और एक पेन लिया ,फिर रेलवे स्टेशन की तरफ निकल गया । उसका कॉलेज उसके घर से ४५ किलोमीटर दूर था ।इसीलिये वह बस से नहीं जा कर रेलगाड़ी से जाना बेहतर समझा । क्यों कि बस में भाड़ा ज्यादा लगता है ।
स्टेशन में वह लॉकल ट्रेन का इंतजार कर रहा था । ट्रेन आने में अभी चार मिनट बाक़ी था । तभी सीढ़ियों से उतरते हुये ,दो लड़की आई और उसके पास आ कर रुक गई ,तभी उसमें से एक लड़की ने उससे पुछा राँची हटिया ट्रेन इसी में आयेगी ,वह अचानक पिछे मुड़ा ,तो देखा दो लड़की थीं । छन भर के लिऐ वह रुक गया, फिर उसने कहा हाँ ! तभी ट्रेन आ गई ,और वो दोनों लड़कियाँ ट्रेन की दूसरी बोगी में चढ़ गई । वह कुछ देर सोचता रहा । फिर जब ट्रेन खुलने वाली थी ,तब वह ट्रेन पर चढ़ ,किसी दूसरी बोगी में,...........TO be continue!
Comments
Post a Comment