Ek sandh aur ek kutta..
एक सांड और एक कुत्ता जब भी मैं उस रास्तें से गुजरती तो ,एक दृश्य मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता । पता नहीं क्यों नजाने ,मै अपने आप को रोक नहीं पती थीं ,ऊधर देखने से !! कुछ तो बात थीं,ऐसा मुझे लगा ,पर शायद किसी और को ना लगे ,या लग सकता है ,अपने -अपने नजरिये की बात है । शायद में इस तरह से सोचती हूँ ,और लोग इस तरह से नहीं सोचते होंगे ,या सोचते होंगे ,इसमें गलत और सही कुछ भी नहीं हैं । एक सांड और एक कुत्ता को, मै अक्सर साथ बैठे देखती ,कभी वो दोनों एक दम क़रीब -क़रीब बैठते ,और कभी थोड़ा दूर बैठते ,कभी एक दम चिपक कर बैठते , आते जाते कई बार दोनों को देखा ।मेरे मन मे अक़्सर वो दोनों को ख्याल आता रहता । मैं उन दोनों कि मनोदशा समझने की कोशिस क...