Ek sandh aur ek kutta..
एक सांड और एक कुत्ता
जब भी मैं उस रास्तें से गुजरती तो ,एक दृश्य मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता । पता नहीं क्यों नजाने ,मै अपने आप को रोक नहीं पती थीं ,ऊधर देखने से !! कुछ तो बात थीं,ऐसा मुझे लगा ,पर शायद किसी और को ना लगे ,या लग सकता है ,अपने -अपने नजरिये की बात है । शायद में इस तरह से सोचती हूँ ,और लोग इस तरह से नहीं सोचते होंगे ,या सोचते होंगे ,इसमें गलत और सही कुछ भी नहीं हैं ।
एक सांड और एक कुत्ता को, मै अक्सर साथ बैठे देखती ,कभी वो दोनों एक दम क़रीब -क़रीब बैठते ,और कभी थोड़ा दूर बैठते ,कभी एक दम चिपक कर बैठते , आते जाते कई बार दोनों को देखा ।मेरे मन मे अक़्सर वो दोनों को ख्याल आता रहता । मैं उन दोनों कि मनोदशा समझने की कोशिस की और मैं इस निष्कर्ष पर पहुँची ,की शायद दोनों का रिश्ता दोस्ती का है ,या सहनभूति का ,या प्रेम का ,या दर्द का ,या सुकून का, कुछ भी हो सकता हैं ,अगर प्रेम का है ,तो निःस्वार्थ प्रेम ,निःस्वार्थ प्रेम होता क्या है?जिसमें किसी प्रकार का स्वार्थ न हो ,हाँ ! न तो सांड को कुत्ते से किसी प्रकर का स्वार्थ है ,और न तो कुत्ते को सांड से किसी प्रकर का स्वार्थ हैं ! ये प्रेम हि है ,जो दोनों को एक साथ बांघ कर रखा हैं ,या परिस्थियाँ भी हो सकती है ,जो दोनों को एक साथ रहना पड़ रहा है ।किसे पता क्या है ?पर देखने से तो प्रेम हि लगता है ,क्यों कि दोनों हमेशा साथ हि रहते है ।जैसे लगता है ,कि एक के बिना एक अधूरा हो । या सहानुभूति का ! सहानुभूति का तो पक्का हैं ,एक को घर से उसके मालिक दवरा छोड़ दिया गया होगा । जब वह छोटा होगा ,दुःख और दर्द दोनों हुआ होगा उसे, पर वह तो वे ज़ुबान है ,किसी से क्या कहेगा ,एक को जन्म के साथ हि ऐसी परिस्थिति मिली होगी ,चलो कुत्ते को एक साथी मिल गया ,जो उसके दुःख और दर्द दोनों समझ सकता है ।
एक बार मैं ने उन दोनों को एक साथ कुछ खाते हुये देखा ,और साथ में टहलते हुए भी देखा ,शायद दोनों एक साथ मिल कर खाना खोज रहे थे । कुत्ता तो गली में चला गया ,और सांड अपने स्थान पर आ कर बैठ गया ,फिर जब में बाजार से घर आ रही थी तो दोनों को एक साथ फिर बैठे देखा,चाहे बारिश हो या धूप दोनों साथ ही रहते है ।
निष्कर्ष -प्रेम या सुकून चाहें ,किसी से मिले !मनुष्य हो या पृथ्वी का कोई भी जीव को अपनी ओर आकर्षित कर हि लेता है
Comments
Post a Comment