Ulajha Maan
उलझा मन 👧👧👧
कल मे कहीं जा रहीं थीं ,तभी मुझे किसी ने आवाज दि , दीदी ! मैं पिछे मुड़ कर दिखीं तो ,एक ८ -१० (8 -10) साल की छोटी सी बच्ची थीं !मैं कहा हाँ ,बेटा बोलो ,वह कुछ उलझी सी हुई थी !उसकी वह उलझन उसके चेहरे पर साफ़ दिख रही थीं । उसने अपने एक हाथ से दूसरे हाथ को सहलाते हुए । धिमी आवाज़ मे मुझसे ! कुछ कहा ,वह किसी गेम(Game ) का नाम ले रहीं थीं । मैं कभी भी उस गेम का नाम नहीं सुनी थी ,मैं पहेली बार उसके मुँह से उस गेम का नाम सुनी थी । वह कह रही थी , कि दीदी ! अगर इस खेल या गेम को अधूरा छोड़ कर आते हैं । तो क्या भूत आ जाता है ,उस समय मैं थोड़ा उलझी थी ,किसी बात पर ,लेकिन उसकी ये बाते सुनकर मेरे चेहरे पर हल्का सा मुस्कान आया ,मैंने मुस्कुराते हुए ,उसको जवाब दिया , नहीं बेटा ऐसा तो नहीं हैं । आप से किसने कहा ,उसका जवाब था ।मेरे दोस्तों ने कहा ,मैं ने उसकी उस उलझनों को दूर करते हुए ,उसको कुछ मिनटों मे समझनें की कोशिश की ।और मैं ने उससे कहा ,कि भूत नहीं होते ,आप डरो मत घर जाओ ।और वह घर जाने लगी ,जहाँ तक मुझे लगता हैं ,उसकी वह उलझन कम नहीं हुई ।
मैं उसे जाते हुए देखती रहीं ,उसे जाते हुए ,मेरे मन मे एक सवाल उठा ।कि हमारे साथ भी तो यहीं होतो है । बहुत सारी उलझनों का ज़वाब हमें नहीं मिलता है ,अपने उलझनों को बिना सुलझये हुए । हम अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ जाते हैं ।सयद हमें पता है ,कि हम अपने उलझनों को नहीं सुलझा पाएंगे ,इसी लिये हम आगे बढ़ जाते हैं ,कि सयद हमें कोई जवाब मिल जाए ?😕😕
Comments
Post a Comment