कल्पना
बि हार के गया, शहर से अपने सपनों की उड़ाबिहार न ले कर, दिल्ली एक महानगर में सिविल सेवा की तैयारी करने के लिए आई थी । अपने पापा और माँ के साथ ,वह एक मध्य वर्गीय परिवार के, साथ -साथ सीघे और साघारण लोग थे ।, अपको देखने से ही पता चल जायेगा , कि उनके कपड़े जितने सादे और साधारण है । उनके मन मे भी सादापन है ,और बातो में भी वोलापन है । एक नज़र में देखने से पता चल जायेगा । उसके पापा एक स्कूल के प्रधान अध्यापक और माँ उसी स्कूल की एक शिक्षिका थी ।
मै ने उस लड़की से उसका नाम पूछा , उसने धीमी आवाज़ में कहा कल्पना ! उसके पापा और माँ दोनों शाम तक रूम (कमरे ) पर रुके फिर रात कि गाड़ी से बिहार चले गये । जब उसके पापा और माँ बिहार जा रहे थे ,तब वह रोने लगी ,तब उसके पापा ने कहा रो क्यूँ रही है ,जिस काम के लिए यह आई हो ,उस पर ध्यान दो ,जब गाड़ी चलने लगी ,तब उसके पापा और माँ के आँखो में भी आँसू थे ,और वो चले गये ।
अगर उसकी शारीरिक रचना की बता करे तो ,जितने साधारण उसके कपड़े थे उतने ही भोले और सीधा था उसका मन ,ऐसी सुन्दरता कि जो एक बार देखे ,तो दूसरी बार देखने के लिए मजबूर हो जाये ।आँखे उसकी बड़ी -बड़ी थी ,ओंठ उसकी उभरी हुई थी ,शरीर का रंग दूध जैसा गोरा ,क़द होगा ५ फिट ३ इंच का ,बाल उसके कमर तक , धुंधराले और एकदम काले थे ।जब मैने उसे देखा था ,तब उसने बालों की एक चोटी पीछे की ओर बनाई थीं ।और सूट पहनी थी ।
वह मेरे बगल वाले कमरे में रहने के लिए आई थी ।इसी लिए मेरी अच्छी दोस्ती हो गई। हम लोग साथ में चाय पिने और कुछ खाने के लिए अक्सर बाहर जाते ,कभी -कभी पढ़ाई से मन भर जाता, तब हम लोग बाज़ार भी साथ में घूमने जाते ,इन छः महिनों में हमारी अच्छी दोस्ती हो गई थीं ।
शारीरिक रचनाओं के साथ-साथ ,हम उसके गुणों की भी कुछ बात कर लेते हैं । पढ़ाई में औसतन थी ,पर दिमाग बहुत तेज था ,मेहनती के साथ -साथ ,उसकी अंग्रेजी थोड़ी कमज़ोर थी ,बातें कम करती थी ,थोड़ी शर्मिली थी ,गुस्सा शायद हि उसे आता हो ,न गलत किसी के लिये बोलती थी और न किसी के लिए सुनती थी । रोज सुबह ३-४ बजे के अन्दर उठ जाना ,फिर नहा -धो कर पूजा- पाठ करने के बाद फिर पढ़ाई करती थी । आप इसे गुण में भी ले सकते या फिर आदत में ,अपनी -अपनी नज़रिये की बात है ,साधारणतः इसे गुण में हि लेते है । यह उसका रोज़ का दिनचर्या था ।अपना ज्यादा से ज्यादा समय वह पढ़ाई में लगती , कोचिन से आने के बाद ,थोड़ा लड़कियो से बात करती ,फिर वह मेरे रूम (कमरे ) में आकर चाय पीती ,हम दोनों चाय पीते -पीते इधर - उधर की बाते करते थे । फिर मैं भी पढ़ाई में लग जाती ,और वह भी पढ़ाई करती ।
आज हमारे कोचिन में एक सेमिनार का आयोजन है ,किसी लड़के का जो इसी कोचिन में पढ़ता था ,उसका चयन हुआ है ,सिविल सेवा में , उसका रैंक ३७ है ,इसी लिए उसका संबोधन होगा ,हमारे कोचिन के तरफ से ! वह हम लोगों को अपनी निजी अनुभव के साथ -साथ ,पढ़ाई करने का सही तरीका भी बताएँगे । आगे से दूसरे नंबर की लाइन (पंक्ति ) की कुर्सी पर जा कर वह बैठी । वह लाल रंग का शूट पहनी थी । और बाल में पीछे की ओर एक चोटी बनाई थीं । जिस लड़का का सिविल सेवा मे चयन हुआ था । उस लड़के का सभी लड़के और लड़की ने स्वागत किया , फिर कोचिन का संचालक (डाईरेक्टर ) ने उसको सम्मानित किया । फूलों की माला और गुलदस्ता द्वारा उसका स्वागत किया गया । फिर उसने अपने बारे में कुछ बताया ,उसने कैसे पढ़ाई की ,उसके बारे मे बताया ,फिर हम लोगों को पढ़ाई का सही तरीका बताया । कुछ बच्चे ने उससे कुछ सवाल किये ,जिसका उसने जबाब दिया । फिर वह जाने लगा ,तभी कल्पना और कुछ बच्चे जा कर उससे उसका फोन नंबर मांगने लगे , किसी एक को दिया और बोला आप सब को दे देना , तभी कल्पना ने कहा ,सर कुछ पूछना है ,आप से तब वह उसकी ओर देखा ,उसने कहा हाँ ! पूछिये ,उसके मन में जो सवाल था ,वह पूछी ,उसने उसका जबाब भी दिया । उसने कल्पना से उसका नंबर मागा ,उसने उसको दे दिया । फिर वह चला गया । next part coming soon.....
2nd part
फोन कि घंटी बजी कल्पना ने फोन उठया और उसने कहा हेलो आप कौन ,उधर से आवाज आया ,मैं विनय ,फिर कल्पना ने कहा कौन विनय ,तब विनय ने कहा ,जो सेमिनार में मिला था ,तब कल्पना ने कहा ! सर आप ,कैसे हैं? तो उधर से जवाब आया ,मैं ठीक हूँ ,आप बताओ कैसे हो ? उसने कहा में भी ठीक हूँ। फिर दोनों में थोड़ा पढ़ाई से संबंधित बाते हूँ ,फिर उसने फोन रख दिया।
अब लगभग विनय का रोज फोन आता और लगभग रोज बाते होती। वो भी दो से तीन घंटे। शुरू के दिनों में पढाई से संबंधित बाते होती थी। फिर पढाई से संबंधित बाते कम और निजी बातें ज्यादा होती थीं। फिर एक दिन विनय ने कल्पना से प्यार का इज़हार किया ,और प्यार का प्रस्ताव रखा ,कल्पना ने भी बिना सोचें समझें इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।
अगर विनय की शारीरिक रचना की बात करे तो ,क़द होगा ५. ७ इंच का और शरीर का रंग गेहुँआ था। आँखों में चश्मा (ऐनक) पहनता। देखने में ठीक -ठाक था।
शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक -ठाक था ,रोज बाते भी होती थीं। सप्ताह में एक बार मिल भी लेते थे। उसकी पढ़ाई भी अच्छी होती थीं,और वह बहुत खुश भी रहती थी ,पर उसकी खुशी ज्याद दिनों तक नहीं रही। विनय का प्रशिक्षण (ट्रेनिंग ) शुरू होने वाला था ,और वह मसूरी( ट्रेनिंग ) के लिए चला गया।
मसूरी जाते ही चीजें एक दम परिवर्तित होने लगी थी। अब उनलोगों कि रोज बाते नहीं होती थी ,जैसे पहले होती थी ,वह जब भी फ़ोन करती ,तो उसका उत्तर व्यस्त (बिजी ) हूँ ,यही आता और फ़ोन को काट देता ,जो विनय रोज फोन करता था ,अब वह मुश्किल से कभी -कभार ही आता था। जब कभी वह दिल्ली आता तभी उसका फोन आता। अब उसका ध्यान पढ़ाई पर न हो कर ,सारा घ्यान विनय पर केन्द्रित हो गया था। उसका सारा दिनचर्या ख़राब हो गया था। दिन भर रो कर ही गुजरता ,खाना भी बहुत कम हो गया था। और नींद भी बहुत कम हो गई थी। पर जब भी विनय का फ़ोन आता ,जैसे लगता की उसकी सारी तकलीफो का अन्त हो जाता था,और पहले की तरह खुश हो जाती।
एक दिन सुबह -सुबह जब मैं ,अपने रूम से निकली ,तो मैंने देखा वह बहुत खुश थीं। मैं ने कहा क्या बात हैं,आज बहुत खुश हो ,मैडम ! तो उसने कहा ,आज विनय आने वाले हैं , तो मैंने अच्छा जी ,ये तो अच्छी बात हैं ,उनका सुबह फोन आया था ,उन्हों ने कहा था ,कि तुम तैयार रहना। आज मेरी परिवार (फैमिली )आने वाले हैं ,दिल्ली ,तुमको उनसे मिलना है। तो मैंने कहा कब आयेगा। उसने कहा १० बजे सुबह उनकी ट्रैन (रेलगाड़ी ) दिल्ली आ जायेगी। मैंने कहा चलो बेस्ट ऑफ़ लक ! वह तैयार हो कर बैठी रही ,सुबह से शाम हो गया ,पर उसका फोन नहीं आया ,उसने कई बार उसका फोन लगाया,पर उसका फोन नहीं लगा। वह इतनी बैचैन हो गई ,कि कभी अपने रूम (कमरे ) में , तो कभी मेरे कमरे में आती और जाती। मैंने कहा थोड़ा रेस्ट (आराम ) कर ले,तो उसने कहा ,पता नहीं क्या हुआ होगा। मैंने कहा कुछ नहीं हुआ होगा ,तू इतना मत सोच ,वह कही बिजी (व्यस्त ) होगा। पका यही बात होगी न ,मैंने कहा हाँ ! जब शाम हुआ ,तो मैंने कहा बाहर चलो घूम कर आते हैं। और हमलोग बाहर घूमने चले गये। बाहर जा कर भी उसका मूड (मनोदशा )ठीक नहीं हुई। और हम लोग काफी देर तक पार्क मे बैठें रहे ,करीब -करीब ९ (9 ) बजे तक। तभी विनय का फोन आया ,उसके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ गई। next part coming soon......
3rd part
उसने उसका फ़ोन उठाया ,उसने कहा सॉरी आज नहीं आ पाया। कुछ काम आगया था ,जिस कारण नहीं आ पाया ,कल्पना ने कहा ठीक है। विनय ने कहा, की कल मैं पक्का आता हूँ। और फोन रख दिया। कल्पना भी सोने चली गई।
सुबह -सुबह वह तैयार हो गई। करीब -करीब ७ (7 ) बजे ही। उसने खाना तक नहीं खाया था। १०:४५ (10 :45 ) उसका फोन आया , उसने कहा कि मैं रूम (कमरे )पर आ रहा हूँ। इसने कहा ठीक हैं ,वह करीब -करीब १२ (12 ) बजे रूम (कमरे ) पर आया। वो दोनों अन्दर चले गये। वो लोग दोपहर और रात का खाना साथ में खाने के बाद , वह रात मे २ (2 ) बजे निकल गया , क्योकि ४ (4 ) बजे उसकी ट्रेन (रेलगाड़ी ) थी।
सुबह -सुबह ७ (7 ) बजे जब में उठी ,तो मैंने देखा कि ,अभी तक वह नहीं उठी हैं। साधारणतः वह इतना बजे उठ जाती हैं। १२ (12 ) बजे उसने अपना गेट खोला ,और फिर मेरे रूम में आई। उसने कहा की वह जल्दी ही अपने परिवार से मेरी बातें करेंगे,और वह बहुत खुश हो गई। मैने कहा चलो ये तो बहुत अच्छी बात है।
सुबह -सुबह न्यूज पेप्पर (समाचार पत्र या अख़बार ) आया। एक दूसरी लड़की ने अख़बार उठया ,और पहले ही पने पर ,उसने विनय कि फोटो देखी ,और उसने कहा क्या ये ,विनय हैं ? इतने में कल्पना आ गया ,कहाँ है मुझे दिखओ ,वह पेपर छुपने लगी। उसने कहा यह विनय नहीं कोई और है ,कल्पना ने कहा मुझे दिखाओ ,तब तक मैं भी रूम से बाहर आ गई। मैंने कहा दिखा दो न ,अरे वह नहीं है ,मैंने कहा ,फिर भी दिखा दो। फिर उसने अख़बार उसे दे दिया।
उसमे लिखा था उत्तर प्रदेश (कैडर ) श्री विनय कुमार ने उत्तराखंड (कैडर )श्रीमती सुमन से कल कोर्ट मैरिज किया। जब वह इतना पढ़ी और वह बेहोश (बेसुध ) हो कर गिर गई। next part coming soon....
4th part
जब वह बेहोश हुई ,ये देख कर हम दोनों कि हालत बहुत ख़राब हो गई। फिर हम दोनों उसको अस्पताल ले गये ,डॉक्टर ने पूछा ,क्या हुआ। मैने कहा बेहोश हो गई हैं। कैसे बेहोश हो गई ,वास्तविक रूप से जो हुआ ,आप सच -सच बताओ ,हम दोनों एक दूसरे का मुँह देखने लगे ,फिर कुछ देर सोचने के बाद मैंने कहा ,सर कुछ निजी समस्या है। जो भी है ,बताओ। मैने ने भी बहुत ज्यादा ना सोचते हुए ,जो सच था ,कह दी। डॉक्टर ने एक लम्बी सँसा लेते हुये ,कहा आप बच्चे भी ना ,कुछ नहीं सोचते अपने भविष्य (फ्यूचर )और अपने परिवार (फैमिली ) के बारे में।
पूरे ६ घंटे हो गये, पर उसको होश नहीं आया था। हम दोनों बहुत चिंतित हो गए। इसी बीच उसके पापा का कॉल (फोन ) आया , मैंने उनका कॉल नहीं उठाया ,फिर एक घण्टे बाद ,दूसरी बार उनका कॉल आया। मुझे न चाहते हुए ,भी उनका कॉल उठाना पड़ा ,उन्होंने ने कहा हैल्लो ,बेटा। मैंने कहा ,नमस्ते अंकल (चाचा ) ,उन्होंने कहा नमस्ते बेटा ,कल्पना कहा है। मैंने कहा वह अभी नहाने गई है,रात को ९ (9 ) बजे ,उन्होंने कहा। हाँ अंकल ! चलो वह निकले तो मेरी बात करना , मैंने कहा एक और मुसीबत।
एक घण्टे बाद अंकल ने फिर फोन ( कॉल ) किया। हम दोनों की हालत खराब ,तो हम दोनों ने तय किया ,कि अंकल को कुछ झूठ बोलेंगे , जो थोड़ा सच भी होगा ,फिर मैंने अंकल को कॉल किया , उन्होंने फोन उठाया। उन्होंने कहा हेलो , मैंने कहा नमस्ते अंकल ! उन्होंने कहा कल्पना कहाँ हैं ? मैंने भी देरी न करते हुए , कहा अस्पताल में। क्यों ? क्या हुआ ,सब ठीक है न,मैंने कहा हाँ ! सब ठीक है ,थोड़ा कमजोरी के कारण बेहोश हो गई थी , अभी सो रही है। आप चिंता मत कीजिए। मै आपको कल बात करती हूँ। ठीक है बेटा और फोन रख दिया। next part coming soon....
5th part
पिछले ७ (7 ) घंटो से हम दोनों ने न कुछ खाया और न कुछ पिया था। शाम से रात हो गई थी , पर अभी उसको होश नहीं आया था। अभी हम लोग बाते ही कर रहे थे ,की एक बार विनय से बात करते है ,तभी किसी ने कहा पेशेंट (मरीज़ ) को होश आ गया है।हम लोग जल्दी -जल्दी गये ,तो हम ने देखा की ,ग्लूकोज की बोतल उसको चढ़ रही थी ,उसके गले से आवाज़ भी नहीं निकल रही थी। फिर भी उसने लड़खड़ाते हुए ,कहा ये सब क्या हो गया हैं ,और फूट -फूट कर रोने लगी ,मैने कहा एक बार चेक (जाँच ) तो करो ,की सही है ,या गलत ,उसने कहा नहीं ये बात सही हैं ,पता नहीं क्यूँ मुझे लग रहा हैं। मैंने कहा चेक तो करने दो, और मैंने फ़ोन लगाया। उसने पहली बार में फोन नहीं उठया ,फिर मैंने लगाया ,उसने उठाया और बोला हाँ, कल्पना बोलो कैसी हो ? मैंने कहा मैं कल्पना की दोस्त हूँ। उसने कहा कल्पना कहाँ हैं ? मैंने कहा हॉस्पिटल (अस्पताल )में ,उसने कहा क्या हुआ है। मैंने कहा आपको नहीं पता उसने कहा ,नहीं मुझे नहीं पता ,मैंने कहा चलो ठीक है,मैंने भी देरी न करते हुये। उससे पूछा ,कि एक न्यूज़ हमलोगों ने देखा हैं ,क्या वह सही है ? उसने कहा क्या ? मैंने कहा आपकी शादी का न्यूज़ पेप्पर में आया है। क्या यह सही हैं ? उसने कहा हाँ ! यह सुनते हि कल्पना रोने लगी। मैंने फोन कट कर दिया। वह जोर -जोर से रोने लगी।
तभी डॉक्टर आया और हम दोनों को बाहर जाने को कहा। और कल्पना को डाटने लगे।
उन्होंने उसको बहुत प्यार से समझाया। कि जाने दो उसको ,भगवान ने तुम्हरे लिए अच्छा हि सोचा होगा ,इसीलिए वह नहीं है। अगर वह तुमसे प्यार करता तो कभी नहीं ,किसी ओर से शादी करता। बि स्ट्रांग ! फोकस यॉर वॉर्क ,दिस इज हार्ड टाइम फ़ॉर यू ! और रोना मत। उन्होंने सिस्टर (नर्स ) से कहा इसको एक नींद की इंजेक्शन दे देना। और वो दूसरे पेशेंट (मरीज़ ) के पास चले गए।
नर्स ने कहा अभी वह ठीक है। आप लोग भी रूम पर जा कर रेस्ट (आराम ) करो। अभी मैने उसको नींद का इंजेक्शन दिया हैं ,अभी वह सो रही हैं। कल सुबह हि उसको होश आयेगा। हम लोग भी रूम पर चले गये। next part coming soon...
6th part
अभी मेरी आँखे खुली ही थी , और मैं सोच हि रहीं थी। कि अस्पताल में फोन लगा कर कल्पना के बारे में जानू ,कि वह उठ गई हैं, कि नहीं । अभी मैं सोच हि रही थी। कि किसी ने बेल्ल (घंटी ) बजाई ,मैं गेट खोलने गई। तो मैने देखा कि कल्पना के पापा गेट के पास खड़े है। मैंने गेट ओपन किया। और फिर अंकल को नमस्ते किया ,अंकल ने भी नमस्ते किया। और रूम के तरफ गये ,मैंने उनको पानी दिया ,उन्होंने पूछा कि कल्पना कैसी हैं ,मैंने कहा वह अब ठीक हैं। अंकल ने कहा चले हॉस्पिटल ,मैंने कहा, कि मैंने फोन पर बात कि हैं। अभी वह ठीक हैं ,आप टेंशन मत लीजिये। वह ठीक हैं। हम लोग नाश्ता कर के हॉस्पिटल चलते हैं। फिर हम दोनों ने नाश्ता किया और हॉस्पिटल के लिए निकले।
आज मुझे पहली बार एक बात पता चला ,कि एक पिता अपना प्यार और स्नेह छुपा कर रखता हैं। समय आने पर ही वह दिखता हैं। उन्होंने ठीक से नाश्ता तक नहीं किया और थोड़े बेचैन भी थे।
हम लोग हॉस्पिटल पहुंचे ,कल्पना जगी तो थी ,पर खोई सि। जब वह अपने पापा को देखी तो रोने लगी। उसके पिता जी ने कहा ,क्या बात हैं ,क्यों रो रही हो । तबियत तो किसी का भी ख़राब हो सकता हैं। इतना कहने पर वह और जोर -जोर से रोने लगी। क्या बात हैं ,बताओ मुझे बहुत टेंशन हो रहीं हैं। मैंने कहा कुछ नहीं अंकल ,बहुत दिनों बाद आपको देखी हे न इसलिए रो रही हैं। अभी मैं बोल ही रही थी ,कि कल्पना ने कहा मुझे घर जाना हैं। अब नहीं रहना दिल्ली में ,क्या कल्पना ज़िद नहीं करो यार ,उसने कुछ नहीं कहा ,बस एक ही शब्द कहा घर जाना हैं ,हमेशा के लिए। क्या बात हैं ,तुम हि तो चाहती थीं ,यहाँ आना ,उसने कहा अब नहीं चाहती,यहाँ रहना ,मुझे घर जाना हैं। उसके पापा ज्यादा कुछ नहीं बोले, बोले चलो !
दो दिन बाद उसको डिस्चार्ज किया गया। वह रूम पर आई ,उसके आँखों के नीचे काला धब्बा ,शरीर बहुत दुबला -पतला और चेहरे का रंग बहुत फीका हो गया था, इन दो से तीन दिनों में,और बहुत शांत हो गई थीं। जैसे लगता था ,कि सब दुःख ,दर्द ,कष्ट और तक़लीफ़ को उसने अपने अन्दर किसी ऐसे जगह पर छुपा दिया हैं। जहाँ सिर्फ वही जायेगी। उसकी हाथ कि पट्टी अभी निकली नहीं थी। हम लोग सुबह ११ (11 ) बजे रूम पर आये ,मैंने कल्पना से बात कि ,यह गलत निर्णय हैं ,यह मत लो ,उसने कुछ नहीं कहा ,वह बोली शाम को मुखर्जी नगर चलेंगे। मैंने कहा तुम ठीक तो हो जाओ ,उसने कहा मैं ठीक हूँ। next part coming soon....
7th part
शाम के ६ बजे थे ,उसने कहा चलो मुखर्जी नगर ,मैंने कहा आज तो रेस्ट (आराम )कर लो कल चलेंगे ,आज हि जायेंगे। कल तो मैं बिहार चली जाऊगी। मैंने कहा ज़िद्द मत करो ,यार ! उसने कुछ नहीं कहा ,जैसे उसने अपने दुःख और तक़लीफ़ को अपने अन्दर संहित कर लिया हो ,उसने कहा चलो जल्दी तैयार हो जाओ। मैं तैयार हो गई। हमलोग मुखर्जी नगर चले गये। अंकल सो रहे थे।
हमलोग मुखर्जी नगर पहुँचे। मैंने रास्ते में विनय के बारे में बात करने कि बहुत कोशिस की ,उसने कहा छोड़ो ये सब बाते ,हम कुछ और बाते करते हैं। इतना परिवर्तन ३-४ दिनों के अंदर मैंने उसमें देखा ,दिन भर रोने वाली लड़की। अंदर से इतना मजबूत होंगी ,मुझे नहीं पता था,वह सबसे पहले अपना कोचिंग सेंटर गई। वह जा कर ५से ६ मिनट अपने कोचिंग सेंटर के सामने खड़ी हो गई। उसने कुछ नहीं कहा ,कुछ सोचती रही। जैसे उसको अलविदा कहने आई हो। वह चाय और समोस खाई , एक जगह पर हम लोग बैठ गये। क्यों की वह ज्यादा चल नहीं पा रहीं थीं ,और बैठ कर चारों तरफ़ देखने लगी। जैसे वह पूरा मुखर्जी नगर को अलविद कहने आई हो। १० से २० मिनट बैठ ने के बाद ,उसने कहा चलो रूम पर चलते हैं। मैंने कहा चलो ,हम लोग चलने लगे ,उसने पीछे मुड़ कर नहीं देख।
रूम पर जाने के बाद हम लोगों ने खाना खाया ,अंकल ने कहा तुम इधर आओ ,मैं और अंकल साइड में जा कर बात करने लगे। अंकल ने कहा ,इसको समझाओ तुम. क्यों अपना जीवन बर्बाद कर रहीं हैं। मैंने कहा अंकल को ,मैंने बात कि पर वह नहीं सुनती हैं। अंकल ने कहा ,क्या बात हैं। बताओ मुझे ,अचानक घर जाने की बात कर रही हैं। वह भी हमेशा के लिए ,क्या बात हैं। अभी हम लोग बात कर ही रहे थे ,कि उसने कहा, मैं किसी लायक़ नहीं हूँ। और अपने पिता जी में लिपट कर रोने लगी। उसने पिता ने कहा क्या बता हैं मुझे तो बताओ ,उसने कुछ नहीं कहा ,बस एक हि शब्द कहा ,घर जाना हैं। शायद उसके पिता इस बात को समझ गये थे। माता और पिता बच्चे कि हर बात को बिना कहे समझ जाते हैं। इसी लिए उन्होंने कुछ नहीं कहा ,(चलो) बस एक हि शब्द कहा घर चलते हैं। next part coming soon .....
,
Emotional
ReplyDeleteNice
ReplyDelete